इतिहास

चकमे बुढ़मू प्रखण्ड का एक पंचायत है जो प्रखण्ड मुख्यालय से 4 कि0 मी0 की दूरी पर स्थित है। यहाँ लगभग 7000 की आबादी रहती है। इस पंचायत के पूरब में चैनगड़ा पंचायत, पश्चिम में मक्का पंचायत, उत्तर में उमेडण्डा पंचायत एवं दक्षिण में बुढ़मू पंचायत है यहाँ विभिन्न धर्म ओर समुदाय के लोग रहते हैं पर लगभग 75 प्रतिशत जन संख्या आदिवासियों की हैं। यहां कुछ लोग नौकरी में हैं, कुछ व्यवसायी तथा अधिकतर लोग कृषि कार्य करते हैं। बहू संख्यक लोग खेती एवं मजदूरी पर र्निभर हैं। यहां वर्षा अधारित खेती होती है-जैसे धान, मक्का महुआ, टमाटर आलू, गोभी आदि। लगभग 50 प्रतिशत लोग साक्षर हैं। यहां पर बुनीयादी सुविधाओं का आभाव है। शिक्षा, पीने का पानी, सड़क आदी की व्यवस्था काफी खराब है। इस पंचायत में दो प्राथमिक विधालय एवं एक मध्य विधालय है। यहां के बच्चे उच्च विधालय की पढ़ाई के लिए प्रखण्ड मुख्यालय स्थित राजीव गांधी उच्च विधालय आते हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *