सुभिधाएँ

New-Picture
स्वस्थ सम्बंधित:
यह स्वास्थ केंद्र चकमे का एकमात्र स्वास्थ केंद्र है यहाँ सरकार द्वारा दवाएँ भी उपलब्ध रहती है पर यह सुभिधा आम आदमी तक नही पहुँच पाती है इस स्वास्थ केंद्र पर साधारण बीमारियों का ही इलाज हो पता है| बड़ी बीमारी के लिए गाँव वालों को दूसरे अस्पताल जाना पड़ता है| जिसमे एक डॉक्टर दो नर्स एवं सफाई कर्मचारी है|  ग्राम पंचायत में कुछ साधारण डॉक्टर, पारंपरिक दाई आदि है जिनसे तुरंत उपचार हो जाता है| पंचायत कार्यालय से जन्म एवं मृतु प्रमाणपत्र बनाए जाते है तथा ये प्रमाणपत्र तहशील एवं स्वास्थ्य केंद्रों से भी प्राप्त किए जा सकते है|
जन्म एवं मृतु प्रमाणपत्र बुद्दमू प्रखंड द्वारा एवं स्वस्थ केंद्र द्वारा भी बनाए जाते है|

इस ग्राम पंचायत में एक प्राइवेट नर्सिंग होम है यहाँ इलाज के लिए कई प्रकार की अच्छी मशीने लगी हुई है मुख्यता यहाँ प्रसव में कम आने वाली मशीने ज़्यादा है| यहाँ समय पर डॉक्टर आते है इस नर्सिंग होम में दूसरे गाँव के मरीज भी इलाज करने के लिए आते है|

ANM
चकमे ग्राम पंचायत में दो ए. एन. एम. है इनका कम ग्रामीण महिलाओं को प्रसव की जानकारी से अवगत करना होता है| एवं गाँव में फैलने वाली समस्त बीमारियों की जानकारी देना| ये सरकार द्वारा प्रशिक्षित  होती है|

पानी: इस ग्राम पंचायत में पानी की समुचित व्यवस्था है हॅंडपंप, कुँए, पानी की टंकी एवं पशुओं के लिए तलाब आदि की व्यवस्था है|

रहन- सहन सम्बंधित: ग्राम पंचायत में उच्च, मध्यमवर्गी लोगों के पास अपने पक्के मकान है जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नही है उनके मकान कच्चे बने हुए है एवं जिनके पास रहने के लिए घर नही है उनको ग्राम पंचायत की ओर से सामुदायिक भवन बना कर दिए गये है|

Majjid-02
बाजार / मेला: वर्ष में तीन बार ग्राम पंचायत मेले एवं बड़ी बाजार का आयोजन करती है जिसमें समस्त वस्तुएँ उपलब्ध रहती है ताकि गाँव के लोगों को ज़रूरत की सभी वस्तुएँ एक ही स्थान पर मील सके और इसके लिए उनेह बार-बार शाहर ना जाना पड़े| यह आयोजन दीपावली, होली, एवं ईद के समय होता है|

ग्राम पंचायत में बाजार आदि की सुभिधा भी है यहाँ पर हर सोमवार, बुधवार एवं रविवार को बाज़ार लगती है| ग्राम पंचायत में दवाई की दुकान, कपड़े की दुकान, खाद, एवं घर में उपयोग हेतु आने वाली वस्तुओं की समस्त दुकाने है तथा कुटीर उधोग भी यहाँ पर हैं| जिनसे लोगों को रोज़गार प्राप्त होता है|

ख़ान पान की सुभिधा: ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वेल गाँवों में बाग बगीचे आदि भी हैं जिनमें आम, अमरूद, बेर, पपीता, संतरा, अनार, केले आदि के पेड़ लगे है जिनसे यहाँ के लोगो को उचित मूल्य पर शुद्ध एवं ताजे फल प्राप्त होते है|

ग्राम के लोगों के पास गाय, भैंस, बकरी, भेंड आदि हैं तथा यहाँ पर पशु पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन एवं दूध का व्यापार करते है अतः यहाँ पर दूध, माँस, मछली आदि प्रचुर मात्रा में मिलता है|

अपेक्षाएँ
गाँव के लोगों की ग्राम पंचायत और ग्राम प्रधान / सरपंच से उमीद है कि ग्राम पंचायत गाँवों में अच्छी सड़क, पानी की उचित व्वस्था, साधन, तकनीक से सुसजीत अस्पताल, एवं बड़े स्कूल, कॉलेज, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, एवं युवाओं के लिए रोज़गार की सुभिधा मुहहया कराएगी|