ग्राम में चार प्राइमरी विधालय, तीन माध्यमिक विधालय हैं| यहाँ पर आंगॅनबाडी केंद्रों की संख्या करीब पाँच है| विधालय में करीब 18 पुरुष अध्यापक, 5 महिला अध्यापक, एवं 160 छात्र और 90 छात्राएँ है|

राजकीय कृत प्राथमिक विधालय: यह विधालय चकमे ग्राम पंचायत के आरा गाँव में स्थित है यहाँ कम उम्र के बच्चे पढ़ते है एवं खाने की व्यवस्था है इसके अलावा बच्चों को पुस्तकें आदि भी दी जाती है|

राजकीय कृत प्राथमिक कन्या विधालय: यह विधालय केवल छात्राओं के लिए बनाया गया है यहाँ पर छात्राओं को पढ़ाई के अलावा खेल कूद और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत समस्त सुभिधाएँ दी जाती है एवं उनके स्वास्थ का भी ध्यान रखा जाता है|

राजकीय मध्य विधालय: यह छात्रों का विधालया है यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ खेलने के सामानो की उचित व्यवस्था है| यहाँ खेल के माध्यम से छात्रों का शारीरिक विकास हो इसका विशेस ध्यान रखा जाता है| एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत छात्रों को साइकिल आदि प्रदान की जाती है|

उच्च विधालय: यह चैनगाड़ा का उच्च विधालय है पर यहाँ पर चकमे ग्राम पंचायत के बच्चे भी पढ़ाई करने के लिए आते है यह विधालय कक्षा नौ से कक्षा दस तक है| इस विधालय में अच्छी पढ़ाई होती है तभी यहाँ दूर-दूर से बच्चे पढ़ने आते है|

आंगॅनबाडी केंद्र: यह चकमे पंचायत का आंगॅनबाडी केंद्र है यहाँ एक सेविका और एक सहायिका है यहाँ आस-पास के छोटी उम्र के बच्चे पढ़ते है| आंगॅनबाडी केंद्र में पढ़ाई के साथ-साथ पोषाहार योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक भोजन केनी का भी प्रावधान है|